सोशल संवाद/दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लगातार छठवें दिन अपने प्रवास कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए दक्षिणी दिल्ली पहुंचीं जहां स्थानीय सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ उन्होंने आम जनता से बातचीत की और सरकार द्वारा किए गए सालों में कार्यों का जानकारी भी साझा किया।

ये भी पढे : Mango नगर निगम चुनाव: NDA प्रत्याशी संध्या सिंह ने जताया आभार
प्रवास के छठवें दिन आज दक्षिणी दिल्ली में स्थानीय सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और कार्यक्रम के संयोजक योगेन्द्र चंदोलिया एवं पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ दिल्ली सरकार के कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर महरौली जिला अध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी और दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी राजीव बब्बर और जय प्रकाश (जेपी), जिला सह प्रभारी वीरेन्द्र गोयल एवं आदित्य झा, विधायक कैलाश गहलोत, गजेन्द्र यादव, कुलदीप सोलंकी, करतार सिंह तंवर, चंदन कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह और प्रदेश प्रवक्ता शुभेन्दु शेखर अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी और जिला के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रेखा गुप्ता सरकार का क्षेत्र में हुए ठोस विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि 40,000 करोड़ रुपए दक्षिणी दिल्ली लोकसभा को देकर भाजपा सरकार ने दक्षिणी दिल्ली को सही रूप से विकास की रथ को गति देने का काम किया है।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार ने दक्षिणी दिल्ली में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विशेष रूप से सड़कों के पुनर्निर्माण, मेट्रो का काम, वसंत विहार टनल और मरम्मत, सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था के सुधार, पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई और 370 आरोग्य मंदिर खोलने का काम किया। दिल्ली के गांव के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपए देकर गांव वालों को बड़ी राहत दी है।
बिधूड़ी ने कहा कि कई अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों को गति दी गई है, जहां लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी थी। नई सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, पार्कों का सौंदर्यीकरण और सामुदायिक केंद्रों के उन्नयन से स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आई है और ट्रैफिक प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण जैसे मुद्दों पर भी और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी प्रकार जनहित के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 27 सालों से दिल्ली को लूटने वालों का सुपड़ा जनता ने साफ किया और एक ऐसी पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया जिसके सभी विधायक जनता के बीच काम कर रहे हैं। क्योंकि जनता ने चुनाव में स्पष्ट संदेश दिया था कि अब वे टकराव नहीं, पारदर्शिता चाहती है, प्रचार नहीं और जवाबदेही चाहती है, बहाने नहीं काम चाहती है। इसलिए उन्होंने उन्होंने कहा कि एक ऐसी सरकार जिसने दिल्ली को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के बजाय वैचारिक कट्टरता और टकराव की राजनीति में उलझाए रखा।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जिस सरकार ने एक के साथ एक मुफ्त शराब की बोतल दी हो क्या वह ईमानदार हो सकती है? बच्चों के स्कूलों में घोटाले करने वाले क्या कट्टर ईमानदार हो सकते हैं? दिल्ली को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जो सबको साथ लेकर चले, न कि समाज को बांटकर अपना अस्तित्व बचाए। कट्टरता और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से राजधानी का भला नहीं हो सकता।
दक्षिणी दिल्ली के नागरिकों से संवाद करते हुए रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि भाजपा सकारात्मक, राष्ट्रहित और विकास – केंद्रित राजनीति के माध्यम से दिल्ली को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा, “हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है तुष्टिकरण नहीं, सुशासन; कट्टरता नहीं, समावेश और वादे नहीं, परिणाम। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दिल्ली में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर जाकर जनता को अवगत कराएं और दिल्ली को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संगठित प्रयास करे।









