---Advertisement---

मानगो में ऐतिहासिक जीत के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

By Aditi Pandey

Published :

Follow
After winning the election Mango Mayor meets Hemant Soren सुधा गुप्ता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के पश्चात मेयर सुधा गुप्ता ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ आज झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: PM Modi ने तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर में की पूजा-अर्चना, मदुरै दौरे में याद की मलेशिया यात्रा

इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा मानगो की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। प्रचंड जीत के बाद विधायक कल्पना सोरेन ने सुधा गुप्ता एवं बन्ना गुप्ता का मुंह मीठा कराया। इस दौरान सुधा गुप्ता ने कहा कि यह जीत मानगो की जागरूक जनता, माताओं-बहनों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों के विश्वास और समर्थन की जीत है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुधा गुप्ता को जीत की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों के सशक्तिकरण एवं शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मानगो के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सुधा गुप्ता ने मुलाकात के दौरान मानगो क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में पेयजल और कचरा निस्तारण की समस्या के साथ अन्य विकास योजनाओं का विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सहयोग का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने समस्याओं को ध्यान से सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि “सुरक्षित, स्वच्छ, समृद्ध और विकसित मानगो” का निर्माण लक्ष्य है और इस दिशा में राज्य सरकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से तेजी से कार्य किया जाएगा। अंत में सुधा गुप्ता ने कहा कि यह जीत जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है और वे मानगो की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---