---Advertisement---

Middle East तनाव के बीच दुबई में बेटी संग फंसी लारा दत्ता, बोलीं- धमाकों से हिल रही हैं खिड़कियां

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Lara Dutta, stranded in Dubai with her daughter amid Middle East tensions

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Middle East में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। इस स्थिति में कई भारतीय नागरिक भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री Lara Dutta ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दुबई में मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda के वेडिंग रिसेप्शन में दिखा शाही अंदाज, तस्वीरें हुईं वायरल

वीडियो में लारा दत्ता ने बताया कि वह इन दिनों अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में हैं, जबकि उनके पति और पूर्व टेनिस खिलाड़ी Mahesh Bhupathi काम के सिलसिले में बाहर हैं। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र में तनाव शुरू हुआ, उस समय वह शूटिंग में व्यस्त थीं।

अभिनेत्री के मुताबिक अचानक जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं और आसमान में मिसाइलों को रोके जाने के दृश्य दिखाई दे रहे थे। साथ ही फाइटर जेट्स लगातार उड़ते नजर आ रहे थे, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

लारा दत्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल एक सुरक्षित इलाके में हैं, लेकिन धमाकों की आवाज इतनी तेज होती है कि खिड़कियां और दरवाजे तक हिलने लगते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि असहज माहौल के बावजूद उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---