---Advertisement---

आदित्यपुर के नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर सवाल, निरीक्षण में सामने आई देरी और गुणवत्ता की कमी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
आदित्यपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की एक टीम ने सीताराम जलाशय के पास बन रहे 60 एमएलडी क्षमता के नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। टीम के अनुसार प्लांट का काम अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है और इसे पूरा होने में करीब सात से आठ महीने का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर उपाध्यक्ष चुनाव: अंजुमन इस्लामिया की अपील, सहमति से मुस्लिम पार्षद को मिले समर्थन

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले नगर निगम के प्रशासक ने पाइपलाइन टेस्टिंग पूरी होने और जल्द ही आदित्यपुर में जलापूर्ति शुरू होने की बात कही थी। लेकिन निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं। प्लांट के पहले टैंक की बाहरी दीवार से पानी का रिसाव भी देखा गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक डैम से आने वाला पानी पहले बड़े टैंक में जमा होगा, फिर प्राकृतिक फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और अंतिम फिल्टर प्रक्रिया से गुजरने के बाद शहर में सप्लाई किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त और नगर निगम प्रशासन से मिलकर प्लांट की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए काम जल्द पूरा कराने की मांग करने की बात कही है। साथ ही पुराने प्लांट के रखरखाव में सुधार की जरूरत भी बताई गई है। निरीक्षण दल में संघ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौबे के साथ रणवीर कुमार सिंह, के.के. झा और एस.डी. प्रसाद मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---