सोशल संवाद / डेस्क : दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित स्टार कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी के बाद अब उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कपल ने अपनी शादी के खास पलों की झलक फैंस के साथ शेयर की, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर छाई मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
हाल ही में रश्मिका और विजय ने अपनी मेहंदी और ‘प्रधानम’ सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं और फैंस ने इस स्टार कपल पर खूब प्यार लुटाया।
तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। रंग-बिरंगे आउटफिट और पारंपरिक अंदाज में यह सेरेमनी काफी शानदार दिखाई दे रही है।
Rashmika और Vijay ने 26 फरवरी 2026 को हुई थी शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में पारंपरिक समारोह में शादी की थी। इसके बाद कपल ने हैदराबाद में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी दिया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

मेहंदी डिजाइन ने भी खींचा ध्यान
रश्मिका की मेहंदी डिजाइन भी काफी खास रही। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके मेहंदी पैटर्न में ओम, स्वस्तिक और भगवान शिव से जुड़े प्रतीक भी शामिल थे, जो शुभता और परंपरा को दर्शाते हैं।
फैंस ने कहा ‘परफेक्ट कपल’
कपल की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने दोनों को “परफेक्ट कपल” बताया और शादी की शुभकामनाएं दीं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। कपल की केमिस्ट्री और पारंपरिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।










