Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, मातृत्व स्वास्थ्य व टीकाकरण पर जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में पी०पी०टी० के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के संचालित कार्य का जिला उपायुक्त के द्वारा क्रमवार समीक्षा किया गया।

यह भी पढे : उपायुक्त चंदन कुमार ने दिव्यांग लाभुक को ट्राईसाइकिल और कृषक पाठशाला योजना के तहत वाहनों का वितरण किया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मातृत्व स्वास्थ्य के संबंध में प्रखंडवार ANC कवरेज के बारे में समीक्षा किया गया जिसमें कम प्रतिशत वाले प्रखंड कुमारडुंगी, टोन्टो, गोइलकेरा, खूंटपानी, बंदगांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को छूटे हुए क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने हेतु निर्देशित किया गया।  प्रसव हेतु डिलीवरी प्वाइंट को सुदृढ़ करते हुए L1 पॉइंट बनाने तथा आवश्यकतानुसार सामग्री और उपकरणों का मांग करने हेतु निर्देशित किया गया।

नियमित प्रतिरक्षण के क्षेत्र में जिले के उपलब्धि 94% है, जिसमें कम उपलब्धि वाले प्रखंड टोन्टो, कुमारडुंगी, खुंटपानी, सोनुआ,  जगन्नाथपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को छुटे हुए बच्चों को चिन्हित करते हुए विशेष अभियान चलाकर शत- प्रतिशत प्रतिरक्षित करने का निर्देश दिया गया।  108 एंबुलेंस चालकों के द्वारा हड़ताल में जाने के क्रम में जिले के विभिन्न मद एवं सामाजिक संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए एम्बुलेंस को आवश्यकतानुसार उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिले में आवश्यकतानुसार मानवबल, मशीन उपकरण, सामग्री आपूर्ति, उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए साथ ही सदर अस्पताल में नवनिर्मित एक्सटेंडेड बिल्डिंग को सुसज्जित करने हेतु आवश्यक माँग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।  बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम, पीरामल फाउंडेशन के सदस्य, और WHO सदस्य सहित अन्य मुख्य रूप उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator