---Advertisement---

बंगाल में BJP की पहली लिस्ट, 144 नाम: सुवेंदु अधिकारी को ममता की दोनों सीटों भबानीपुर-नंदीग्राम से टिकट

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर, दोनों जगहों से टिकट दिया है।

ये भी पढे : झारखंड के 7 मेडिकल कॉलेज पर 1-1 करोड़ का जुर्माना, लाइसेंस निलंबन की मिली चेतावनी

दोनों सीटें बंगाल की राजनीति की दो सबसे चर्चित सीटें हैं, जहां बंगाल की CM ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलती रही है। सुवेंदु अधिकारी ने 2021 विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट से हराया था।

नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा। वहीं भबानीपुर सीट TMC का मजबूत गढ़ मानी जाती है। इसलिए इन दोनों सीटों पर TMC और भाजपा की सियासी लड़ाई बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने वाली मानी जाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---