---Advertisement---

झारखंड CM हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड CM हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।  

यह भी पढे : झारखंड में बढ़ रहा ग्लूकोमा (मोतियाबिंद) का खतरा, 10-12% आबादी प्रभावित; पलामू में रोज मिल रहे नए मरीज

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा समाजसेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सम्मेलन द्वारा निकट भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सम्मेलन की गतिविधियों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव विनोद जैन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतिनिधिमंडल में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, सचिव महेश छापोलिया सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---