---Advertisement---

‘Dhurandhar 2’ पर Allu Arjun का रिव्यू वायरल, Ranveer Singh और डायरेक्टर की जमकर तारीफ

By Riya Kumari

Published :

Follow
‘Dhurandhar 2’ पर Allu Arjun का रिव्यू वायरल, Ranveer Singh और डायरेक्टर की जमकर तारीफ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘Dhurandhar 2: The Revenge’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। अब साउथ सुपरस्टार Allu Arjun के रिव्यू ने इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

यह भी पढे : Nora Fatehi ने ‘सरके चुनर’ विवाद से बनाई दूरी, बोलीं- 3 साल पुराना शूट, नहीं थी जानकारी

अल्लू अर्जुन ने क्या कहा?

अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म को “स्वैग से भरी देशभक्ति” बताया और इसकी कहानी व प्रस्तुति की जमकर तारीफ की।

उन्होंने खासतौर पर Ranveer Singh की एक्टिंग को शानदार बताया और कहा कि फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जो दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देंगे।

डायरेक्टर और स्टार कास्ट की भी सराहना

अल्लू अर्जुन ने फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar की भी तारीफ करते हुए उनकी विज़न और निर्देशन को दमदार बताया।

साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, खासकर R. Madhavan के काम की सराहना की।

रिलीज से पहले ही बना माहौल

‘Dhurandhar 2’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है।

  • पेड प्रीव्यू में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला
  • सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड कर रही है
  • कई सेलेब्स भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें

फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार कमाई के संकेत दिए हैं और इसे साल 2026 की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है। अल्लू अर्जुन के पॉजिटिव रिव्यू के बाद ‘Dhurandhar 2’ को लेकर हाइप और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---