सोशल संवाद / जमशेदपुर : आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान एवं बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

यह भी पढे : शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी में 23 ज्योति कलश प्रज्वलित, धूम धाम से हु़वा नवरात्रि ज्वारा पूजा का शुभारंभ
इसी क्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, टुइलाडूंगरी कलगिधर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, टिनप्लेट में विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारी, टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, अमल संघ पार्क में इंटक नेता बिजय खां, भालूबासा जंबू अखाड़ा समिति, साकची जोगिंदर सिंह जोगी के कार्यालय, गोलमुरी चौक, बर्मामाइंस, भक्तिनगर, कल्यानगर, बारीडीह बस्ती, बिरसानगर (जोन नं. 3डी), डूंगरीटोला, ट्यूब बारीडीह, एग्रिको शिव सिंह बगान, गोविंदपुर भाजपा मंडल कार्यालय, टेल्को मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर, बावनगोडा, साकची टेम्पो स्टैंड सहित कई स्थानों पर बैठकें कर लोगों को इस यात्रा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही नमन कार्यालय में जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के सदस्य, कबड्डी खिलाड़ी एवं साकची, टुइलाडूंगरी एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों के युवा समूहों के साथ बैठक कर यात्रा की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठकों के दौरान ‘नमन’ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे 22 मार्च को आयोजित इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मां भारती के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके बलिदान को स्मरण करने का एक पवित्र अवसर है।
उन्होंने आगे कहा कि देश के वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित इस अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। बैठकों में उपस्थित नागरिकों ने भी देश के अमर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।









