Responsive Full Width Slider

टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : ऐतिहासिक वेतन समझौता होने के उपलक्ष्य में टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में शुक्रवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह का पूरी यूनियन टीम के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सर्व प्रथम प्लांट थ्री के सीपीएस में सुबह 8 : 30 बजे स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा प्रबंधन की ओर से जीएम किरण नरेन्द्रन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढे : कलिंगा टीवी के कार्यक्रम मे जोड़ा निवासी  रणजीत महाकुड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जोड़ा को “शांतिदूत सम्मान” से सम्मानित किया गया गया

यहां कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम किरण नरेन्द्रन समेत तमाम अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। ऐतिहासिक वेतन समझौता की खुशी में लड्डू का भी वितरण किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। महामंत्री आरके सिंह वेतन समझौता के विभिन्न विंदुओं पर प्रकाश डालें। कार्यक्रम को जीएम किरण नरेंद्रन भी संबोधित कीं। मंच संचालन नवीन कुमार ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष तिवारी ने किया।

तत्पश्चात एक्सल डिवीजन के फ्रंट एवं रियर एक्सल में अध्यक्ष एवं महामंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत के लिए कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए आरके सिंह ने कहा कि आप सबों के बीच से छोटे , बड़े जो भी सुझाव आएं हमने प्रबंधन से बातचीत कराकर उसे पूरा कराने का काम किया। उन्होंने विभिन्न मदों में वेतन बढ़ोतरी के वस्तु स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि जीओ एवं ई ग्रेड को समायोजित करना आसान काम नहीं था। फिर भी आप सबों के सहयोग से यह यूनियन जीओ एवं ई ग्रेड के कर्मचारियों को एक करते हुए टाटा के नाम पर नया ग्रेड टी ग्रेड में समायोजित करने तथा एक सामान्य लाभ दिलाने में सफल हुई है। कार्यक्रम में जीएम एके दास , डीजीएम ( उत्पादन ) सुभाष सिंह समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया।

दोपहर में वर्ल्ड ट्रक फैक्ट्री में सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह जीएम मनीष वर्मा समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन आर आर दुबे व मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यहां अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का गज माला से भव्य स्वागत किया गया। साथ ही अंग वस्त्र प्रदान किया गया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जिस कंपनी में यूनियन, प्रबंधन और कर्मचारी एक होकर सोचेंगे उस कंपनी को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि इस वेतन समझौता में सबों के हितों का ध्यान रखा गया है। उधर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने सबों को मुबारकबाद देते हुए आगे भी अच्छा होगा इस बात का संकेत दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट