सोशल संवाद/डेस्क : असम विधानसभा चुनाव में बुधवार को चबुआ विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में सांसद जोबा माझी और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रचार प्रसार किया। इस दौरान झामुमो के दोनों स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशी भुबेन मुरारी के पक्ष में वोट की अपील की।

ये भी पढे : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पांच कमरों के निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सिंहभूम की सांसद जोबा माझी प्रचार अभियान के दौरान चबुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित चाय बागान में कार्यरत मजदूरों से बातचीत कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।









