जेटेट परीक्षा को सुरक्षा सख्त, 12 केंद्रों पर निगरानी

By Riya Kumari

Published :

Follow
जेटेट परीक्षा को सुरक्षा सख्त, 12 केंद्रों पर निगरानी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन एक नवंबर (रविवार) को जिले में दो पालियों में होगा। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर रवीन्द्र भवन में जोनल, पेट्रोलिंग और स्टेटिक दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग हुई। उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : पुरी के समाजसेवी डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, कतार प्रबंधन और सुरक्षा जांच की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 जिला मुख्यालय से बाहर स्थित 12 केंद्रों सहित सभी परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्रों की सुरक्षित और समयबद्ध आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख आवागमन स्थलों पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पुलिस तैनाती और यातायात प्रबंधन किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---