सरायकेला राजनगर सड़क की जर्जर स्थिति

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के नेता सुमित कुमार चौधरी ने सरायकेला–राजनगर सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण मात्र दो वर्ष पूर्व ही हुआ था, लेकिन वर्तमान में पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

ये भी पढे : सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन 11 से

Sunrise Enclave

सड़क की खराब स्थिति के कारण भारी वाहनों को तो कठिनाई हो ही रही है, वहीं छोटे वाहन चालकों को और भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि देखी जा रही है। हल्की बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से बाइक और मोटरसाइकिल चालकों के लिए इस सड़क से गुजरना बेहद जोखिम भरा और कठिन हो जाता है।

इसी संदर्भ में भाजपा नेता ने सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त से आग्रह करते हुए इस सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट