---Advertisement---

हजारीबाग से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। बनासो बाजार टांड़, महामाया मंदिर रोड पर दर्दनाक हादसा

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज बनासो बाजार टांड़ स्थित महामाया मंदिर रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, रवि गुप्ता के घर के पास अचानक एक बिजली का खंभा गिर पड़ा, जिसकी चपेट में एक महिला आ गई।

ये भी पढे : बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन किसानों पर आफत; टमाटर की फसल हुई बर्बाद

बताया जा रहा है कि घायल महिला बाजार में प्याज बेचने आई थी। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और महिला को बचाने की कोशिश शुरू की।

स्थिति गंभीर, तुरंत सहायता की जरूरत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है और उसे तुरंत चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। घटना के बाद इलाके में डर और चिंता का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि ऐसे हादसों को भविष्य में रोका जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---