---Advertisement---

झारखंड में बारिश से तापमान गिरा, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Rain in Jharkhand brings down temperatures झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश और देर रात की रिमझिम फुहारों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इससे जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के खाते में गये 18100 करोड़ रुपये, कर्ज पर निर्भरता में आयी कमी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 9 अप्रैल को राज्य के मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, खूंटी, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह और साहिबगंज सहित कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही वज्रपात की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची के बाहरी इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। सबसे अधिक 27.4 मिमी वर्षा पूर्वी सिंहभूम के गुराबंधा में रिकॉर्ड की गई, वहीं अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री गोड्डा और न्यूनतम 13.9 डिग्री लातेहार में दर्ज हुआ। रांची का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है। हालांकि 12 और 13 अप्रैल के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

राजधानी रांची में 9 से 12 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री और न्यूनतम 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---