---Advertisement---

अर्जुन मुंडा का बंगाल में हुंकार: विकास में बाधा का आरोप, BJP सरकार बनाने का आह्वान

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के बंदवान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

ये भी पढे : असम , केरल और पुद्दुचेरि के मतदाताओं ने भाजपा पर अपना विश्वास और स्नेह प्रकट किया है – काले

वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान सरकार विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे जन-जन तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए भाजपा की सरकार बनाएं।

जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पश्चिम बंगाल में सकारात्मक परिवर्तन लाने और विकास को नई गति देने का सामूहिक संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---