Responsive Full Width Slider

Jamshedpur Dial 112: अगस्त में 1,746 शिकायतों का निपटारा, 8 मिनट 42 सेकेंड रहा रिस्पॉन्स टाइम

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jamshedpur Dial 112

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने वाली डायल-112 सेवा लगातार प्रभावी साबित हो रही है। अगस्त महीने में जमशेदपुर पुलिस को डायल-112 के माध्यम से कुल 1,746 शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस के अनुसार, इन सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा किया गया।

यह भी पढ़े : जन्माष्टमी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन

Dial-112 पर मिली 1,746 शिकायतें, 17 FIR दर्ज

अगस्त माह के दौरान डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 17 प्राथमिकी (FIR) दर्ज कीं। इसके अलावा 2 यूडी (अस्वाभाविक मृत्यु) कांड भी दर्ज किए गए। पुलिस की ओर से बताया गया कि आपातकालीन कॉल मिलने के बाद संबंधित टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया जाता है।

8 मिनट 42 सेकेंड रहा औसत पुलिस रिस्पॉन्स टाइम

जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, अगस्त में डायल-112 के तहत शिकायत मिलने से लेकर पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक का औसत रिस्पॉन्स टाइम 8 मिनट 42 सेकेंड रहा। पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था को और तेज बनाने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की लगातार समीक्षा की जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में पुलिस विभाग कॉल रिसीव होने से लेकर घटनास्थल पर कार्रवाई और शिकायत के निष्पादन तक पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है।

सड़क हादसे से लेकर घरेलू विवाद तक, 112 पर मिलेगी मदद

डायल-112 के जरिए नागरिक विभिन्न आपात परिस्थितियों में पुलिस सहायता मांग सकते हैं। इनमें सड़क दुर्घटना, आपराधिक घटनाएं, घरेलू विवाद, महिलाओं से संबंधित शिकायतें और अन्य आपात स्थिति शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया जाता है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक कम से कम समय में सहायता पहुंचाई जा सके।

रिस्पॉन्स टाइम और कम करने पर पुलिस का जोर

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने डायल-112 सेवा की नियमित समीक्षा पर जोर दिया है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य शिकायत मिलने और घटनास्थल पर पहुंचने के बीच लगने वाले समय को और कम करना है, जिससे आपात स्थिति में नागरिकों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

अगस्त के आंकड़े जमशेदपुर पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्यवस्था की सक्रियता को दर्शाते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 112 डायल करें और पुलिस सहायता प्राप्त करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---