---Advertisement---

महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा: पूर्वी सिंहभूम में ग्राहक पंचायत की पहल, रोजगार पर फोकस

By Riya Kumari

Published :

Follow
महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा: पूर्वी सिंहभूम में ग्राहक पंचायत की पहल, रोजगार पर फोकस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पूर्वी सिंहभूम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम के महिला आयाम द्वारा आयोजित बैठक में महिलाओं के रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढे : Meerut Illegal Construction: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 859 अवैध निर्माण गिराने के निर्देश

कार्यक्रम का संचालन महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह ने किया, जबकि संगठन मंत्र का वाचन करूणा पांडे और शांति मंत्र सुमन द्वारा किया गया। बैठक में महिलाओं ने फिनायल बनाने जैसे छोटे स्तर के व्यवसाय पर चर्चा की। साथ ही, कपड़े के व्यवसाय को शुरू करने के सुझाव भी सामने आए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकें।

बैठक के दौरान महिलाओं ने आपसी सहयोग से आगे बढ़ने और एक-दूसरे की मदद करने का संकल्प लिया। प्रीति सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता ही महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे एकजुट होकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान दें।

इस पहल के तहत भविष्य में और अधिक महिलाओं को जोड़ने की योजना बनाई गई है। समूह में अचार, बड़ी, पापड़, पेपर और बैग्स बनाने वाली महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा, ताकि वे अपने कौशल के अनुसार व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके अलावा, महिलाओं ने अपने-अपने व्यवसाय के लिए अलग बिजनेस अकाउंट खोलने पर भी सहमति जताई।

इस कार्यक्रम में निशा, पूजा, रेणु, प्रीति, सरोज सहित कई महिला सदस्य उपस्थित रहीं। यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---