---Advertisement---

मानगो नगर निगम चुनाव विवाद: मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों को बताया निराधार, जवाब में दिया गया कड़ा बयान

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो नगर निगम चुनाव विवाद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व प्रत्याशी Sandhya Singh द्वारा लगाए गए आरोपों पर मेयर Sudha Gupta की ओर से कड़ा जवाब सामने आया है।

यह भी पढे : चम्पाई सोरेन संभालेंगे बीजेपी का मोर्चा, झारग्राम-पुरुलिया में करेंगे प्रचार

जारी बयान में आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद, तथ्यहीन और भ्रामक बताया गया है। स्पष्ट किया गया कि सुधा गुप्ता ने अपना चुनाव पूरी पारदर्शिता, वैधानिक प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत लड़ा है। उनके नामांकन और सभी दस्तावेजों की विधिवत जांच के बाद ही उन्हें स्वीकार किया गया था।

बयान में कहा गया है कि मतदाता सूची या निवास से जुड़े मुद्दे पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, जिसमें संबंधित विभाग और निर्वाचन आयोग की भूमिका होती है। ऐसे में अनियमितता के आरोप लगाना निराधार है। यह भी उल्लेख किया गया कि मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा गया कि अदालत के फैसले का सम्मान किया जाएगा।

मेयर की ओर से यह भी कहा गया कि लोकतंत्र में हार-जीत सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जनता के जनादेश को स्वीकार करना सभी की जिम्मेदारी होती है। निराधार आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

सुधा गुप्ता के कार्यकाल का हवाला देते हुए बताया गया कि पदभार संभालने के बाद से वे लगातार मानगो क्षेत्र में जल, सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय हैं। विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, जो सार्वजनिक रूप से प्रमाणित हैं।

बयान में यह भी चेतावनी दी गई कि बिना सबूत के मानहानिकारक आरोप लगाने पर विधि सम्मत कार्रवाई (Defamation) का अधिकार सुरक्षित है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।

साथ ही, आरोप लगाने वाली पूर्व प्रत्याशी से कई सवाल भी उठाए गए, जिनमें उनके निवास, चुनावी मंशा और कथित दोहरे मापदंडों को लेकर सवाल शामिल हैं। अंत में यह दोहराया गया कि मेयर सुधा गुप्ता का मुख्य उद्देश्य केवल मानगो क्षेत्र का विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा है, और वे इसी दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---