सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खुद प्रैक्टिकल करते हुए आग बुझाने का अभ्यास भी किया।

यह भी पढे : जमशेदपुर में अमरप्रीत सिंह काले ने गुरुद्वारों में टेकी माथा, रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरयू राय ने सिविल डिफेंस के इस प्रयास की सराहना की और इसे जनहित में बेहद महत्वपूर्ण पहल बताया।
फायर सेफ्टी पर जताई चिंता
उन्होंने कहा कि शहरों में बिल्डिंग बायलॉज का बड़े पैमाने पर उल्लंघन हो रहा है, जो भविष्य में गंभीर खतरा बन सकता है। खासकर घनी आबादी वाले इलाकों में संकरी गलियों के कारण दमकल वाहनों के पहुंचने में भारी दिक्कत होती है।
सरयू राय ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी अपार्टमेंट में आग लग जाए, तो फायर ब्रिगेड के लिए वहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जान-माल का नुकसान बढ़ने का खतरा रहता है।
नियमों के पालन की अपील
विधायक ने जोर देकर कहा कि बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए, ताकि आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य प्रभावी तरीके से हो सके।
उन्होंने प्रशासन और आम नागरिकों से अपील की कि वे निर्माण कार्यों में निर्धारित नियमों का पालन करें और शहर को सुरक्षित बनाने में सहयोग दें।









