---Advertisement---

भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार भेंट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Newly appointed district officials meet senior leader भाजपा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास एवं मीरा मुंडा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: 210 करोड़ से बदलेगी एनएच-33 की सूरत, जाम से मिलेगी राहत

इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए मार्गदर्शन लिया तथा पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय, जिला मंत्री तन्मय झा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---