Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

By Riya Kumari

Published :

Follow
17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि 17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन बन गया।

यह भी पढे : राहुल गांधी बोले- महिला आरक्षण के बहाने चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश राष्ट्र-विरोधी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष की हर शंका का तथ्यपूर्ण जवाब देकर यह स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी राज्य के साथ कोई अन्याय नहीं होगा, किसी का कोई नुकसान नहीं होगा, इसके बावजूद महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित कांग्रेस और इंडी ब्लॉक ने महिला आरक्षण बिल को गिराकर देश की बहनों, बेटियों और माताओं की आशाओं पर कुठाराघात किया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज केवल एक विधेयक नहीं गिरा, बल्कि करोड़ों बहनों के सपनों, उनके अरमानों, उनकी आकांक्षाओं और उनके आत्मसम्मान को आहत किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी भागीदारी और विकसित भारत के निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने अपनी संकीर्ण, नारी-विरोधी और अवसरवादी राजनीति के कारण इस महत्वपूर्ण प्रयास को कुचल दिया।

चौहान ने कहा कि आज़ादी के अमृतकाल में जब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला-शक्ति के नेतृत्व वाला विकसित भारत गढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विपक्ष ने अपनी मानसिकता उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी ब्लॉक की सोच हमेशा से महिलाओं को सीमित रखने, उनकी क्षमता पर प्रश्नचिह्न लगाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया से दूर रखने की रही है। यही कारण है कि आज उनका असली चेहरा देश के सामने बेनकाब हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का यह कदम केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह उन करोड़ों बहनों के विश्वास के साथ विश्वासघात है, जो लोकतंत्र में अपनी भागीदारी, अपनी आवाज़ और अपने अधिकार को और मजबूत होते देखना चाहती थीं। महिला आरक्षण बिल को गिराकर विपक्ष ने यह साबित कर दिया है कि वह महिलाओं के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति कभी ईमानदार नहीं रहा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और इंडी ब्लॉक की सोच मानो यही है कि “नारी तू केवल अबला है”, जबकि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विश्वास है कि नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और विकसित भारत की सबसे बड़ी आधारशिला देश की माताएं, बहनें और बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला शक्ति का अपमान कर अपनी राजनीति के ताबूत में अंतिम कील ठोक दी है।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि देश की बहनें इस अपमान को भूलेगी नहीं। आने वाले समय में महिलाएं स्वयं आगे आकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि जो दल महिलाओं के अधिकार, सम्मान और प्रतिनिधित्व के खिलाफ खड़े होंगे, उन्हें देश की जागरूक बहनें और बेटियां कभी माफ नहीं करेंगी।

चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला-सशक्तिकरण का अभियान और अधिक गति से आगे बढ़ेगा और देश की नारी शक्ति को उनका उचित सम्मान, अवसर और प्रतिनिधित्व दिलाने का संकल्प अटूट बना रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator