Inshallah: 7 साल बाद फिर लौटेगी भंसाली की फिल्म? Alia Bhatt के साथ हो सकती है वापसी,Salman Khan नहीं होंगे हीरो!

By Riya Kumari

Published :

Follow
Inshallah: 7 साल बाद फिर लौटेगी भंसाली की फिल्म? आलिया भट्ट के साथ हो सकती है वापसी, सलमान खान नहीं होंगे हीरो!

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : संजय लीला भंसाली की लंबे समय से अटकी फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ (Inshallah) को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के बाद Alia Bhatt के साथ इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी और कास्ट में बड़े बदलाव किए जाने की संभावना है।

यह भी पढे : Vidyut Jammwal: 15 मिनट तक रोकी सांस, खुले आंखों से किया मेडिटेशन; ‘Street Fighter’ इवेंट में विद्युत का हैरान करने वाला कारनामा

Sunrise Enclave

2019 में Salman Khan और आलिया के साथ हुआ था ऐलान

‘इंशाअल्लाह’ का ऐलान साल 2019 में संजय लीला भंसाली ने सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ किया था। यह फिल्म सलमान और भंसाली की लंबे समय बाद वापसी वाली जोड़ी के तौर पर भी काफी चर्चा में थी। हालांकि, बाद में कथित क्रिएटिव मतभेदों के चलते सलमान फिल्म से अलग हो गए और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।

आलिया के साथ फिर से नई कहानी पर काम?

अब Mid-Day की रिपोर्ट के हवाले से सामने आया है कि भंसाली और आलिया इस प्रोजेक्ट को नए अंदाज में लाने पर बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की बेसिक लव स्टोरी बरकरार रह सकती है, लेकिन स्क्रीनप्ले और कंटेंट में बड़े बदलाव किए जाएंगे। यानी यह 2019 में घोषित फिल्म की हूबहू वापसी नहीं होगी, बल्कि कहानी को नए तरीके से पेश किया जा सकता है।

Salman Khan की जगह कौन होगा हीरो?

फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा अब इसके मेल लीड को लेकर है। अप्रैल 2026 में ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि शाहरुख खान सलमान की जगह ले सकते हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी किसी भी अभिनेता की कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है। भंसाली पहले स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देना चाहते हैं और उसके बाद ही लीड एक्टर तय किया जाएगा। किसी युवा अभिनेता को मौका मिलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

भंसाली और Alia Bhatt की तीसरी फिल्म होगी?

अगर ‘इंशाअल्लाह’ (Inshallah) का नया वर्जन बनता है, तो यह संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की तीसरी फिल्म होगी। दोनों ने पहली बार ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे।

फिलहाल ‘Love & War’ पर फोकस

इस समय भंसाली और आलिया अपनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ पर काम कर रहे हैं। फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिलहाल ‘इंशाअल्लाह’ की वापसी को लेकर भंसाली की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए सलमान खान की जगह किसी अभिनेता के फाइनल होने की खबरों को अभी रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री चर्चा के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट