सोशल संवाद / जमशेदपुर : 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 5 से 15% तक छूट मिलेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रावधानों के तहत 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर करदाताओं को विशेष छूट दी जा रही है. जो भवन मालिक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने बकाये का भुगतान करेंगे. उन्हें विभिन्न श्रेणियों में रियायत का लाभ मिलेगा.

यह भी पढे : चक्रधरपुर और चाईबासा के कोषागारों से भुगतान में गड़बड़ी महालेखाकार की जांच में मामले का पता चला
हालांकि, 30 जून की समय सीमा समाप्त होने के बाद बकाया टैक्स पर 1 प्रतिशत प्रति माह की दर से साधारण ब्याज देय होगा. मानगो नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में कुल 48,800 होल्डिंग्स चिह्नित हैं. अब तक के आंकड़ों के अनुसार, 3250 से अधिक भवन मालिकों ने अपने टैक्स का भुगतान कर दिया है.
जिससे निगम के खजाने में 1 करोड़ 25 लाख रुपये का राजस्व जमा हो चुका है. नगर निगम ने अपील की है कि अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए करदाता जल्द से जल्द अपने करों का भुगतान करें.









