---Advertisement---

चाईबासा में अस्मिता सिटी लीग 2026 का शुभारंभ, खेलों के जरिए बेटियों को मिल रहा सशक्तिकरण का मंच

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Asmita City League 2026 launched चाईबासा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चाईबासा में खेल मंत्रालय भारत सरकार और खेलो इंडिया के तहत आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन (खेल शाखा), पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहामन टूटी और जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें: हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी की लगातार लेटलतीफी से बंगाल के वोटर परेशान, समाजसेवियों ने चुनाव आयोग से लगाई गुहार

यह प्रतियोगिता सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड चाईबासा, बिरसा मुंडा संपोषित विद्यालय बंदगांव और तुरतुंग अकैडमी तीरंदाजी केंद्र में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी और तीरंदाजी खेलों में लगभग 20 टीमों की 210 बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं।

इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार से ऊपर उठकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ खेलना ही असली खेल भावना है।

अस्मिता सिटी लीग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, ग्रामीण और उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। साथ ही यह आयोजन महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने और फिट इंडिया अभियान के संदेश को आगे बढ़ाने का भी प्रयास है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---