Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अभिषेक बनर्जी की भाजपा को चुनौती

By Riya Kumari

Published :

Follow
अभिषेक बनर्जी की भाजपा को चुनौती
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के दिग्गजों को फालता से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

यह भी पढे : सेनेटरी पैड देने का प्रस्ताव प्राधिकार ने लौटाया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग और उनके साथी ज्ञानेश कुमार को मेरे डायमंड हार्बर मॉडल को नुकसान पहुंचाने में दस जन्म भी कम पड़ जाएंगे। मैं केंद्र सरकार को चुनौती देता हूं कि कि अपने सबसे मजबूत नेता को भेजो। अगर हिम्मत है, तो फालता से चुनाव लड़ो।’

चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। काउंटिंग 24 मई को होगी। ECI के अनुसार, 29 अप्रैल को यहां वोटिंग के दौरान चुनावी नियमों का उल्लंघन हुआ था।

फालता में री-पोलिंग पर TMC सांसद सौगत रॉय ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने के फैसले पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सवाल उठाए हैं। पार्टी सांसद सौगत रॉय ने इसे अच्छा फैसला नहीं बताया और पूछा कि सिर्फ इसी सीट को अलग कर फिर से चुनाव क्यों कराया जा रहा है।

रॉय ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- हमारे मुताबिक यह अच्छा फैसला नहीं है। सिर्फ फाल्टा को अलग क्यों किया गया और वहां फिर से चुनाव क्यों हो रहा है, यह साफ नहीं है। हालांकि जब चुनाव होगा, हम उसमें हिस्सा लेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator