सोशल संवाद/डेस्क: बिरसानगर में PM आवास योजना के 200 से अधिक लाभार्थियों ने रविवार को सरयू राय से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। बिष्टूपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे लोगों ने बताया कि पूरा भुगतान करने के बावजूद उन्हें अबतक मकान की चाबी नहीं मिली है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। लाभार्थियों ने कहा कि एक ओर बैंक की ईएमआई चुकानी पड़ रही है तो दूसरी ओर किराये के मकान में रहना बन गई है। सरयू राय ने बताया कि 21 में से केवल दो ब्लॉक ही बन पाए हैं। उन्हीं में कुछलोगों को आवंटन हुआ है।

यह भी पढ़ें: नये नियमों के पेच में फंस कर्मचारियों का वेतन गया
6 मई को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त
उन्होंने बताया कि 6 मई को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त है और लाभार्थी उसी दिन घर में प्रवेश करना चाहते हैं। इसपर उन्होंने पंडित, शामियाना, कुर्सी टेबल और पूजन सामग्री की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। उपनगर आयुक्त ने बताया कि एजेंसी द्वारा अबतक मकान नगर निकाय को हैंडओवर नहीं किया गया है, जिससे प्रक्रिया अटकी हुई है।









