टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन को लेकर ट्रैफिक डीएसपी ने किया रूट निरीक्षण, 29 नवंबर को होगा आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Traffic DSP inspects route for Tata Steel Jamshedpur Half Marathon

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 11वें संस्करण के सफल आयोजन को लेकर जिला पुलिस और टाटा स्टील ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर प्रस्तावित मैराथन रूट का निरीक्षण किया। हाफ मैराथन का आयोजन आगामी 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

यह भी पढ़े : सांसद बिद्युत महतो की रेल मंत्री से बड़ी मांग, जलियांवाला बाग ट्रेन चलेगी; चाकुलिया में रुकेगी जयपुर एक्सप्रेस

Sunrise Enclave

रूट निरीक्षण के दौरान टाटा स्टील के हेड-स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष सिन्हा और हेड-सिक्योरिटी गिरीश कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों की टीमें मौजूद रहीं।

इस दौरान प्रस्तावित दौड़ मार्ग का जायजा लिया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और आयोजन के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील के संयुक्त प्रयास का उद्देश्य मैराथन को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले धावकों को बेहतर और यादगार अनुभव मिल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट