---Advertisement---

सुवेंदु अधिकारी बंगाल के CM होंगे, गृह मंत्रालय रखेंगे:रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी सीएम  बनेंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
सुवेंदु अधिकारी बंगाल के CM होंगे, गृह मंत्रालय रखेंगे:रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी सीएम  बनेंगे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा। सुवेंदु के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा।

यह भी पढे : सहायक आचार्य के 50% पदों पर पारा शिक्षकों को नियुक्त करें : सुप्रीम कोर्ट

सुवेंदु विधायक दल की बैठक के लिए कोलकाता के कंवेंशन सेंटर पहुंच गए हैं। उन्होंने नए विधायकों से मुलाकात की। अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक में सीएम के नाम को ऐलान होगा।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल 10 बजे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

विधायक दल की बैठक को लेकर शाह आज सुबह जब कोलकाता पहुंचे तो एयरपोर्ट पर सुवेंदु ने ही उनका स्वागत किया था। शाह को CM चुनने के लिए भाजपा ने ऑब्जर्वर बनाया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---