---Advertisement---

Ranveer Singh  की ‘Dhurandhar 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, क्या तोड़ पाएगी ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड?

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ranveer Singh  की ‘Dhurandhar 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, क्या तोड़ पाएगी ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड?

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के आठवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही यह स्पाई-थ्रिलर अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

यह भी पढे : Tumbbad 2 में Alia Bhatt की एंट्री? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है और अब इसकी नजर Dangal के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर टिकी हुई है।

1800 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘Dhurandhar 2’ ने दुनियाभर में करीब 1768 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से जारी रही तो यह जल्द ही 1800 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

Baahubali 2’ को छोड़ चुकी पीछे

Baahubali 2: The Conclusion को पछाड़ते हुए ‘धुरंधर 2’ अब भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने हिंदी सिनेमा के कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

क्या दंगलका रिकॉर्ड टूटेगा?

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1968 करोड़ रुपये माना जाता है। वहीं ‘धुरंधर 2’ तेजी से उस आंकड़े के करीब पहुंच रही है।

हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘दंगल’ को पीछे छोड़ने के लिए फिल्म को आने वाले दिनों में लगातार मजबूत कमाई बनाए रखनी होगी। चीन जैसे बड़े बाजार में रिलीज मिलने पर यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

फिल्म की सफलता के पीछे क्या वजह?

  • दमदार एक्शन और स्पाई थ्रिलर स्टोरी
  • रणवीर सिंह का शानदार प्रदर्शन
  • बड़े पैमाने पर विजुअल्स और सिनेमैटिक अनुभव
  • मजबूत वर्ड ऑफ माउथ
  • विदेशों में बेहतरीन रिस्पॉन्स

फिल्म की लगातार सफलता के बीच अब ‘धुरंधर 3’ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स जल्द ही फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---