सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर (यूपी) में जूनियर मैनेजर समेत 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर कानपुर मुख्यालय और विभिन्न केंद्रों में की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : ऑफिस में लगातार AC और ज्यादा चाय-कॉफी पीना बन सकता है खतरनाक, बढ़ रहा डिहाइड्रेशन और किडनी स्टोन का खतरा
योग्यता
पदानुसार कंप्यूटर साइंस /इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री हो। या एमसीए हो। या टेक्सटाइल / फैशन टेक्नोलॉजी / गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग /अपैरल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी में बीई / बीटेक हो। या सिविल इंजीनियरिंग में बीई / बीटेक हो। या प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स में स्नातक की डिग्री हो। या ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में स्नातक / स्नातकोत्तर की डिग्री हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में दो से पांच वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
वेतनमान : पदानुसार 25,000 से 1,05,000 रुपये देय।
आयु सीमा
पदानुसार 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क : किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट (https://alimco.in/) पर जाएं।
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन टेस्ट / साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक-
https://erp.alimco.in/sap/bc/w ebdynpro/sap/zhrap_erecuritm ent# पर क्लिक करें।








