---Advertisement---

Vijay के CM बनने पर Trisha Krishnan का पहला रिएक्शन, बोलीं- “Looking Forward”

By Riya Kumari

Published :

Follow
Vijay के CM बनने पर Trisha Krishnan का पहला रिएक्शन, बोलीं- “Looking Forward”

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Vijay के Tamil Nadu के मुख्यमंत्री बनने के बाद अभिनेत्री Trisha Krishnan का पहला रिएक्शन सामने आया है। चेन्नई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तृषा ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुशी जाहिर की और कहा कि वह इस ऐतिहासिक पल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढे : Tamil Nadu New CM: विजय ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार, चेन्नई सचिवालय में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तृषा

रविवार को चेन्नई के Jawaharlal Nehru Stadium में आयोजित भव्य समारोह में तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं। समारोह में पहुंचने के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या यह तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “Thank you, looking forward.”

तृषा की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर छाईं तृषा

समारोह में तृषा ने सिल्क साड़ी में एंट्री की, जिसे लेकर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी मौजूदगी को खास बताया, जबकि कुछ लोगों ने विजय के परिवार की अनुपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाए।

विजय और तृषा की जोड़ी रही है चर्चित

Vijay और Trisha Krishnan ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस हमेशा पसंद करते रहे हैं। हाल के वर्षों में दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं।

तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव

रविवार को विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam ने 2026 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है।

समारोह में कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री Narendra Modi समेत कई बड़े नेताओं ने विजय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---