Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

By Riya Kumari

Published :

Follow
प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हुदू पंचायत के सुदूर गांव पोड़ाडीह, कुनामार्चा और बूथ संख्या-1 स्थित हातनादा गांव पहुंचीं। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद पहली बार कोई सांसद इन गांवों तक पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

यह भी पढे : टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़क, बिजली व्यवस्था, उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल एवं प्लस टू की पढ़ाई की सुविधा बहाल करने तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि सुदूर क्षेत्र होने के कारण आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वे वंचित हैं।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा कि उनका उद्देश्य गांवों की वास्तविक स्थिति जानना और समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सांसद ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि वर्ष में कम से कम एक बार हुदू पंचायत का दौरा अवश्य करें।

पोड़ाडीह गांव में आंधी-तूफान से गिरे बिजली पोल की शिकायत मिलने पर सांसद ने मौके से ही विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर त्वरित समाधान का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि गांवों में कम ही पहुंचते हैं। इस पर सांसद ने कहा कि वह भले हर समय गांव में उपस्थित न रह पाएं, लेकिन दूरभाष के माध्यम से हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

मौके पर हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, अमृत महतो, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, उप मुखिया सरौती सरदार, लक्ष्मण सरदार, मंगल मुंडा, बिरसा सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator