---Advertisement---

पेट्रोल, तेल गैस की खपत कम करने का मोदी जी के आह्वान को समूचे देशवासी स्वीकार करें: बृजमोहन अग्रवाल

By Riya Kumari

Published :

Follow
बृजमोहन अग्रवाल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को दिल्ली स्थित अपने आवास में संवाददाताओं से बातचीत में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा तेल, गैस और पेट्रोल की खपत कम करने के आह्वान का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि हमें युद्ध के इस दौर में पेट्रोलियम, गैस, तेल और सोने की खपत कम से कम करनी चाहिए।

यह भी पढे : Saraikela DMFT Meeting: खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

क्योंकि यही अब सबसे बेहतर रास्ता है सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिन चीजों का हम उत्पादन नहीं कर सकते, उनकी कम से कम खपत करके हम अपने विदेशी मुद्रा भंडार की बचत कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी पर पूरी देश की जनता को विश्वास है कि वह देश को  तेल और उर्जा के इस संकट के दौर से  से समूचे देश को बाहर

निकाल लेंगे और इसलिए ही उन्होंने इस तरह का आह्वान देश वासियों से किया है। प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान का मैं सबसे अधिक समर्थन करता हूँ क्योंकि इस समय हम उर्जा उत्पादों सहित अन्य उपयोगी चीज़ों के लिए 22 लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा का भुगतान कर रहे हैं। लिहाज़ा पेट्रोलियम, गैस, तेल और सोने की

 खपत कम करेंगे तो हमारी विदेशी मुद्रा ही बचेगी और वह देश की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी। आज युद्ध के इस दौर में विकसित देश अमेरिका और ब्रिटेन भी संकट में हैं, इसलिए  हमारे विकासशील देश भारत को इस संकट में अपनी खपत कम करके अपनी आर्थिक व्यवस्था को ठीक रख सकते हैं। मोदी जी के खपत कम करने के कथन को  हर देशवासियों को स्वीकार करते हुए देश की अर्थव्यवस्था की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---