सोशल संवाद/डेस्क : पाकिस्तान ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर इनाम की राशि 50 लाख पाकिस्तानी रुपये से बढ़ाकर 70 लाख कर दी है। वांछित आतंकियों की सूची में भी मसूद को शामिल किया है। भारतीय रक्षा सूत्रों ने इसे वैश्विक समुदाय को भ्रमित करने की पाकिस्तान की चाल करार दिया है।
यह भी पढे : रांची के कोचिंग संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की अगले महीने पेरिस में होने वाली बैठक से ठीक पहले पाकिस्तान ने यह दांव चला है। पाक की फेडरल जांच एजेंसी की आतंकरोधी शाखा ने हाल में वांछित आतंकियों की सूची जारी की है। इसमें 1804 आतंकियों को शामिल किया गया है। इनमें जैश के मुखिया मसूद अजहर के अलावा मुंबई हमले की योजना बनाने में शामिल रहे 19 आतंकियों के नाम भी हैं। हालांकि, मुंबई हमले के मददगार मोहम्मद खान और बहावलनगर के आतंकी अब्दुल रहमान की तस्वीर हटा दी है। इनके लश्कर से जुड़े होने का जिक्र भी हटाया गया है।










