---Advertisement---

शहर के तीन केंद्रों पर जेड़ड़ एडवांस की परीक्षा 17 को  Teeadv.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी

By Riya Kumari

Published :

Follow
शहर के तीन केंद्रों पर जेड़ड़ एडवांस की परीक्षा 17 को  Teeadv.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : देश के प्रतिष्ठित आइआइटी में दाखिले का मार्ग तय करने वाली जेइइ एडवांस 2026 परीक्षा की तैयारियां तेज हो गयी हैं. परीक्षा – आयोजक संस्था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की ने सोमवार को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया. अभ्यर्थी jeeadv.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढे : सारंडा में घिरे एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा गुट के 15 नक्सली

यह परीक्षा 17 मई को देशभर में आयोजित होगी. शहर में इस बार परीक्षा के लिए तीन प्रमुख केंद्र बनाये गये हैं, जहां शहर और आसपास के जिलों के करीब 300 प्रतिभाशाली छात्र शामिल होंगे. परीक्षा दो पाली में होगी. सभी अभ्यर्थियों के लिए दोनों पेपरों में शामिल होना अनिवार्य है.

पहली पाली में पेपर-1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली में पेपर-2 की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग का समय सुबह 7 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि सुबह 8:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा. पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड या स्कूल आइडी स्वीकार किये जायेंगे.

परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

देश के 23 प्रमुख आइआइटी समेत अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए होने वाली जेइइ एडवांस के परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आइआइटी रुड़की ने कहा है कि परीक्षा का पैटर्न पिछली परीक्षाओं जैसा ही रहेगा. दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रश्नों का स्वरूप बहुविकल्पीय, संख्यात्मक तथा बहु-सही विकल्प आधारित हो सकता है.

देशभर से शामिल होंगे टॉप 2.5 लाख छात्र

जेइइ मेन के रिजल्ट के आधार पर देशभर के शीर्ष 2.5 लाख अभ्यर्थियों को जेइइ एडवांस में बैठने का अवसर मिला है. परीक्षा के माध्यम से छात्रों को देश के 23 आइआइटी संस्थानों में एडमिशन मिलेगा.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा :

  1. गोविंद विद्यालय, तामोलिया
  2. क्रिएटिव कंप्यूटर, याशिका स्पेस मॉल, डिमना रोड, शंकोसाई, मानगो
  3. जयश्री इंफोटेक, फस्ट फ्लोर, महिंद्रा सेंटर, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पास
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---