---Advertisement---

Karuppu Box Office Day 1 Prediction: शोज कैंसिल होने के बावजूद सूर्या की फिल्म कर सकती है दमदार ओपनिंग

By Riya Kumari

Published :

Follow
Karuppu Box Office Day 1 Prediction: शोज कैंसिल होने के बावजूद सूर्या की फिल्म कर सकती है दमदार ओपनिंग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर तमिल फिल्म Karuppu रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। हालांकि फिल्म की रिलीज के दिन कई जगहों पर मॉर्निंग और दोपहर के शो कैंसिल होने से फैंस को बड़ा झटका लगा है। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म से दमदार शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढे : Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाईं Tara Sutaria , स्ट्रैपलेस गाउन में दिखा ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर

रिलीज से पहले क्यों कैंसिल हुए शो?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में फिल्म के 9 बजे वाले स्पेशल शो अचानक रद्द कर दिए गए। बताया जा रहा है कि यह फैसला वित्तीय विवाद और बकाया भुगतान से जुड़ी समस्याओं के कारण लिया गया। निर्माता एस.आर. प्रभु ने सोशल मीडिया पर फैंस से माफी भी मांगी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लगभग 10 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रोडक्शन टीम के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते कई थिएटरों में स्क्रीनिंग रोक दी गई।

एडवांस बुकिंग में दिखा शानदार रिस्पॉन्स

रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अच्छा संकेत दिया था। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘करुप्पू’ ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये की टिकट बिक्री दर्ज की। BookMyShow पर भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला और हजारों टिकट पहले ही बिक चुके थे।

पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अगर शो कैंसिल नहीं होते तो ‘करुप्पू’ 2026 की सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती थी। हालांकि मौजूदा हालात के बावजूद फिल्म के पहले दिन डबल डिजिट ओपनिंग करने की संभावना जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर शाम और नाइट शोज सामान्य तरीके से चलते हैं और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है, तो फिल्म वीकेंड में शानदार पकड़ बना सकती है।

सूर्या के लिए बेहद अहम है ‘करुप्पू’

सूर्या की पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में ‘करुप्पू’ को उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में माना जा रहा है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और मास एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---