---Advertisement---

बिहार में SAP के 15,821 पदों पर  होगी भर्ती,  रिटायर्ड जवानों को भी मिलेगा मौका  , लास्ट डेट 06 जून 2026

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिहार में SAP के 15,821 पदों पर  होगी भर्ती,  रिटायर्ड जवानों को भी मिलेगा मौका  , लास्ट डेट 06 जून 2026

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के रिटायर्ड लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार के 15,821 4 गस्त्र पुलिस यानी SAP बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए दानापुर कैंट के सेना रोजगार कल्याण संगठन को ‘नोडल इकाई’ बनाया है।

यह भी पढे : होटवार जेल अधीक्षक पर महिला बंदी से यौन शोषण का आरोप, हुई मेडिकल जांच

बहाली के लिए प्रमंडलवार रैली दौड़ का आयोजन 1 जून से 6 जून तक होगा। यह रैली रोज सुबह 6.30 से शाम 4.00 बजे तक चलेगी। सबसे खास बात यह है कि पहली बार CRPF, BSF और ITBP जैसे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को भी मौका दिया जा रहा है। इच्छुक जवान निर्धारित तिथियों के बीच अपने मूल दस्तावेजों के साथ दानापुर कैंट स्थित सेना रोजगार कल्याण संगठन (AREO) के कार्यालय में पहुंच सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार चलाने का अनुभव भी होना चाहिए। आपदा प्रबंधन, बम निरोधक कार्य, ड्राइविंग, तैराकी, डाइविंग और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वाले जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

  • सभी उम्मीदवारों के अधिकतम आयु सीमा 52 वर्ष है।
  • बिहार में SAP के 15,821 पदों पर भर्ती होगी, रिटायर्ड जवानों को भी मिलेगा मौका

कैसे करें आवेदन

रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। फॉर्म भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ AWPO ऑफिस में जमा करवाएं। अपनी डिवीजन/जिले की निर्धारित तिथि पर सुबह 09:30 बजे से 04:00 बजे के बीच AWPO, दानापुर कैंट पहुंचे। रैली स्थल पर आपके डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे। उसके बाद Walk-in Interview लिया जाएगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल जांच होगी। पूरी तरह फिट पाए जाने पर नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

वॉक इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर चयन किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---