सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 611 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फीस 3 जुलाई तक जमा की जा सकेगी।

यह भी पढे : रेलवे में ALP की 11,127 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट 14 जून 2026
शैक्षणिक योग्यता: असिस्टेंट एंटोमोलॉजिस्ट के लिए जूलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, असिस्टेंट वेक्टर बोर्न डिसीज कंट्रोल ऑफिसर साइंस में बैचलर डिग्री हो, इंस्पेक्टर के लिए साइंस में बैचलर डिग्री, ब्लॉक स्टैटिकल सुपरवाइजर /जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट/इनवेस्टिगेटर के लिए मैथ्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिक्स में बैचलर डिग्री, डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के लिए डेयरी टेक्नोलॉजी/डेयरी साइंस में बैचलर डिग्री, फिशरीज एक्सटेंशन सुपरवाइजर के लिए फिशरीज साइंस या जूलॉजी में बैचलर डिग्री, ऑडिटर के लिए मैथ्स, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिक्स में बैचलर डिग्री, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री और मेडिसिन या इससे संबंधित डिप्लोमा के साथ ड्रग टेस्टिंग में कम से कम 6 माह का एक्सपीरियंस भी होनी चाहिए। वहीं लैबोरेटरी असिस्टेंट (फिजिक्स) के लिए फिजिक्स के साथ बैचलर डिग्री, लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमेस्ट्री) केमेस्ट्री के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा : जनरल, ईडब्ल्यूएस 35 वर्ष के लिए अधिकतम होनी चाहिए। ईबीसी, बीसी पुरुष 37 वर्ष, एससी, एसटी 40 वर्ष और दिव्यांग अधिकतम उम्र में 10 साल की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क है। झारखंड राज्य के एससी, एसटी 50 रुपए है।
कैसे करें आवेदन : उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
चयन प्रक्रिया: प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन्स एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।










