सोशल संवाद / डेस्क : आजकल वायरलेस ईयरबड्स हर किसी की जरूरत बन चुके हैं। लेकिन कई यूजर्स एक आम समस्या से परेशान रहते हैं एक ईयरबड जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है या एक साइड काम करना बंद कर देती है। कई बार लेफ्ट Earbuds सही चलता है जबकि राइट साइड जल्दी बैटरी खत्म कर देती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है और इसे घर पर कैसे ठीक किया जा सकता है।

यह भी पढे : Airplane Mode vs Do Not Disturb: फोन की बैटरी कौन बचाता है ज्यादा? जानिए सही जवाब

क्यों जल्दी डिस्चार्ज होती है एक साइड?
टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर True Wireless Stereo (TWS) ईयरबड्स में एक ईयरबड “प्राइमरी” या “मास्टर” की तरह काम करता है। यही ईयरबड फोन से मुख्य Bluetooth कनेक्शन संभालता है, जिसकी वजह से उसकी बैटरी ज्यादा खर्च होती है।
कुछ मामलों में माइक्रोफोन, टच कंट्रोल, ANC (Noise Cancellation) और Voice Assistant जैसी सुविधाएं भी एक साइड की बैटरी ज्यादा इस्तेमाल करती हैं।
ये भी हो सकते हैं कारण
- चार्जिंग पिन या कॉन्टैक्ट्स पर गंदगी जमना
- बैटरी कैलिब्रेशन खराब होना
- Bluetooth pairing issue
- पुराना firmware
- केस में सही तरीके से चार्ज न होना
- लंबे समय बाद बैटरी की क्षमता कम होना

घर पर कैसे करें ठीक?
1. चार्जिंग कॉन्टैक्ट्स साफ करें
ईयरबड्स और चार्जिंग केस के मेटल पिन पर धूल या ईयरवैक्स जमा होने से सही चार्जिंग नहीं हो पाती। कॉटन स्वैब और हल्के आइसोप्रोपाइल अल्कोहल से इन्हें साफ करें।
2. Earbuds को Reset करें
कई बार pairing error की वजह से एक साइड काम नहीं करती। ऐसे में earbuds को factory reset करके दोबारा connect करें।
3. Firmware अपडेट करें
पुराना software भी battery drain और connectivity issue की वजह बन सकता है। कंपनी के ऐप के जरिए firmware अपडेट जरूर करें।
4. दोनों Earbuds को पूरी तरह चार्ज करें
विशेषज्ञों के अनुसार कई बार एक earbud पूरी तरह charge नहीं हो पाता। दोनों earbuds को कम से कम 15-20 मिनट तक केस में रखें और LED indicator जांचें।
5. Audio Balance सेटिंग जांचें
कुछ फोन में audio balance गलती से एक साइड ज्यादा हो जाता है। फोन की accessibility या sound settings में जाकर Left-Right balance चेक करें।
कब समझें बैटरी खराब हो चुकी है?
अगर सफाई, reset और update के बाद भी एक earbud बहुत तेजी से डिस्चार्ज हो रही है, तो संभव है कि उसकी battery cell कमजोर हो चुकी हो। ऐसे मामलों में service center या replacement की जरूरत पड़ सकती है।
एक्सपर्ट्स की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि earbuds को हमेशा साफ रखें, ओवरचार्जिंग से बचें और लंबे समय तक खाली बैटरी पर न छोड़ें। इससे उनकी battery life और performance बेहतर बनी रहती है।










