---Advertisement---

Snapchat Safety Tips: क्या आपका बच्चा Snapchat पर सुरक्षित है? तुरंत बदलें ये 5 जरूरी सेटिंग्स

By Riya Kumari

Published :

Follow
Snapchat Safety Tips: क्या आपका बच्चा Snapchat पर सुरक्षित है? तुरंत बदलें ये 5 जरूरी सेटिंग्स

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आजकल बच्चे और टीनएजर्स सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया ऐप्स में से एक Snapchat पर काफी समय बिताते हैं। लेकिन disappearing messages, location sharing और strangers से संपर्क जैसी सुविधाओं के कारण यह ऐप बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ाता है। हाल ही में Snapchat ने Family Center जैसे कई parental control फीचर्स जोड़े हैं, ताकि माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकें।

यह भी पढे : Window AC vs Desert Air Cooler: गर्मी में कौन है बेहतर ऑप्शन? जानिए कीमत, बिजली खर्च और कूलिंग का पूरा फर्क

अगर आपका बच्चा Snapchat इस्तेमाल करता है, तो कुछ जरूरी प्राइवेसी सेटिंग्स तुरंत बदलना बेहद जरूरी है।

1. “Contact Me” को करें Friends Only

यह सेटिंग तय करती है कि आपके बच्चे को कौन मैसेज या Snap भेज सकता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि इसे “Friends Only” पर सेट किया जाए, ताकि अनजान लोग संपर्क न कर सकें।

2. Snap Map में Ghost Mode ऑन करें

Snap Map फीचर से यूजर्स की लाइव लोकेशन शेयर हो सकती है। अगर यह सही तरीके से सेट न हो तो बच्चे की लोकेशन अजनबियों तक पहुंच सकती है। इसलिए “Ghost Mode” ऑन रखना सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

3. “See Me in Quick Add” को बंद करें

Quick Add फीचर के जरिए अनजान लोग आपके बच्चे की प्रोफाइल देख सकते हैं और friend request भेज सकते हैं। इस विकल्प को OFF करने से अनजान लोगों तक प्रोफाइल की पहुंच कम हो जाती है।

4. Sensitive Content Restriction चालू करें

Snapchat के Stories और Spotlight सेक्शन में कई बार mature या inappropriate content दिखाई दे सकता है। Family Center के जरिए sensitive content restriction ऑन करके बच्चों को ऐसे कंटेंट से काफी हद तक बचाया जा सकता है।

5. Family Center जरूर सेट करें

Snapchat का Family Center फीचर माता-पिता को यह देखने की सुविधा देता है कि उनका बच्चा किन लोगों से बातचीत कर रहा है, कौन नए दोस्त जुड़े हैं और ऐप पर कितना समय बिताया जा रहा है। हालांकि इससे चैट मैसेज पढ़े नहीं जा सकते, लेकिन यह सुरक्षा के लिहाज से काफी मददगार माना जा रहा है।

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर बढ़ रही चिंता

हाल ही में यूरोपीय संघ ने Snapchat की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जांच भी शुरू की है। आरोप है कि प्लेटफॉर्म बच्चों को grooming और inappropriate content से पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पा रहा।

माता-पिता के लिए जरूरी सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि केवल settings बदलना ही काफी नहीं है। बच्चों से नियमित बातचीत करना, ऑनलाइन खतरों के बारे में जागरूक करना और सोशल मीडिया उपयोग पर नजर रखना भी जरूरी है।

अगर सही प्राइवेसी सेटिंग्स और parental controls का इस्तेमाल किया जाए, तो Snapchat बच्चों के लिए पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---