राहुल गांधी बोले- भारत आर्थिक आपदा के करीब, बेरोजगारी और रोजगार पर मोदी सरकार को घेरा

By Riya Kumari

Published :

Follow
राहुल गांधी बोले- भारत आर्थिक आपदा के करीब, बेरोजगारी और रोजगार पर मोदी सरकार को घेरा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश इस समय एक बड़ी आर्थिक आपदा के दरवाजे पर खड़ा है। भारत का मौजूदा आर्थिक मॉडल करीब एक दशक पहले ही परिणाम देना बंद कर चुका है। देश को ऐसे आर्थिक मॉडल की जरूरत है, जो रोजगार के नए अवसर पैदा करे, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे और छोटे कारोबारियों को मजबूत बनाए।

यह भी पढे : दिल्ली में ट्रांसजेंडर समुदाय को बड़ी राहत, अब सालाना 10 लाख रुपये तक मिलेगा मुफ्त इलाज

Sunrise Enclave

न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में छात्रों, शिक्षकों और शिक्षाविदों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने ये बातें कहीं। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार लिडिया पोलग्रीन ने किया। इस दौरान लोकतंत्र, आर्थिक असमानता, बेरोजगारी, युवा आंदोलन और चुनावी प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आर्थिक नाकामियों से मुंह मोड़ सकती है, लेकिन इससे वास्तविकता नहीं बदलेगी। उन्होंने मौजूदा आर्थिक चुनौतियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

बेरोजगारी और मैन्युफैक्चरिंग पर जताई चिंता

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में केवल सर्विस सेक्टर के विस्तार से बेरोजगारी की समस्या दूर नहीं हो सकती। इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कृषि, छोटे एवं मध्यम उद्योगों और प्रतिस्पर्धी कारोबार को अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे और मध्यम कारोबारियों को पर्याप्त सरकारी समर्थन और निवेश नहीं मिल रहा है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि इनसे मैन्युफैक्चरिंग को कितनी मजबूती मिली और कितने रोजगार पैदा हुए।

IIT-IIM की डिग्री भी नौकरी की गारंटी नहीं

कांग्रेस नेता ने शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को भरोसा नहीं है कि उनकी डिग्री उन्हें नौकरी दिला पाएगी। यहां तक कि आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए भी रोजगार की गारंटी नहीं रह गई है।

अडानी-अंबानी को लेकर सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने देश की आर्थिक ताकत कुछ बड़े कारोबारी समूहों के हाथों में केंद्रित होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छोटे कारोबारी सरकारी दबाव और बड़े उद्योगपतियों के एकाधिकार की आशंका के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत में केवल अडानी और अंबानी जैसे बड़े कारोबारी समूहों का ही विस्तार क्यों हो रहा है?

वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी का आरोप दोहराया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूचियों से करीब 14 करोड़ नाम हटाए जाने का हवाला दिया। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी सवाल उठाते हुए चुनावी अनियमितताओं की संस्थागत जांच और चुनावी सुधारों की मांग की।

युवाओं में बढ़ते असंतोष पर जताई चिंता

युवा आंदोलनों और छात्र प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा और आर्थिक अवसरों की कमी को लेकर युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा अब अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर खुलकर आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि यदि जनता का दबाव और विरोध तेज होता है तो सरकार हिंसा का सहारा भी ले सकती है। राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और नागरिकों को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता को जरूरी बताया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---