सोशल संवाद / डेस्क : गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम की बहार शुरू हो जाती है। फलों का राजा कहलाने वाला आम स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है। लेकिन कई लोग शिकायत करते हैं कि (Mango )आम खाने के बाद पेट खराब, गैस, ब्लोटिंग या दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आम सच में नुकसान करता है या फिर इसे खाने का तरीका गलत होता है।

यह भी पढे : Heatwave Alert 2026: भीषण गर्मी से कैसे बचें? जानिए शरीर को हाइड्रेट रखने के आसान तरीके
(Mango)आम खाने के बाद पेट क्यों खराब होता है?
विशेषज्ञों के अनुसार आम में नेचुरल शुगर, फाइबर और फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है। अगर एक साथ ज्यादा आम खा लिया जाए तो पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है। इससे गैस, पेट दर्द, ब्लोटिंग और लूज मोशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
इसके अलावा बाजार में कई बार आमों को जल्दी पकाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट संबंधी समस्याओं की वजह बन सकते हैं।
क्या आम शरीर में गर्मी बढ़ाता है?
आयुर्वेद में आम को “गरम तासीर” वाला फल माना जाता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आम शरीर का तापमान सीधे नहीं बढ़ाता। हालांकि अधिक मात्रा में खाने पर शरीर में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है।
सोशल मीडिया और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी कई लोगों ने बताया कि ज्यादा आम खाने से उन्हें मुंह में छाले, जलन या पेट की परेशानी महसूस हुई।
पेट खराब किए बिना कैसे खाएं आम?
1. खाने से पहले पानी में भिगोएं
आम को 1-2 घंटे पानी में भिगोकर रखने से उसकी अतिरिक्त गर्मी और सतह पर मौजूद केमिकल्स कम हो सकते हैं।
2. सीमित मात्रा में खाएं
दिन में 1-2 आम खाना पर्याप्त माना जाता है। जरूरत से ज्यादा सेवन पाचन पर असर डाल सकता है।
3. सही समय पर करें सेवन
सुबह या दोपहर में आम खाना बेहतर माना जाता है। रात में ज्यादा आम खाने से पाचन और वजन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
4. दही या ठंडी चीजों के साथ लें
मango shake, दही या लस्सी के साथ आम खाने से शरीर को ठंडक मिल सकती है और पाचन बेहतर हो सकता है।
आम खाने के फायदे भी कम नहीं
आम में विटामिन A, C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा को हेल्दी रखने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है।
आम स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, लेकिन इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है। अगर आप संतुलित मात्रा में आम खाएंगे और कुछ जरूरी सावधानियां बरतेंगे, तो बिना पेट खराब किए गर्मियों में आम का पूरा आनंद उठा सकते हैं।










