---Advertisement---

छोटा दावना एवं बड़ा दावना में झामुमो का बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम संपन्न

By Riya Kumari

Published :

Follow
छोटा दावना एवं बड़ा दावना में झामुमो का बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम संपन्न

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना एवं बड़ा दावना गांव में बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढे : झारखंड में हीटवेव को लेकर अलर्ट, मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा कि झामुमो का उद्देश्य केवल राजनीतिक संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, छात्र एवं आम जनता की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि मजबूत संगठन और जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को नेताओं के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि छोटा दावना गांव के विद्यालय में मात्र दो कमरे हैं, जहां लगभग 93 छात्र-छात्राएं कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इसके अलावा गांव में नए चापाकल लगाने तथा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की मांग भी उठाई गई। पांड्रा पंचायत में भी पेयजल समस्या को लेकर नए चापाकल की आवश्यकता बताई गई।

ग्रामीणों की समस्याओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल भवन, पेयजल एवं अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से जल्द पहल कर आवश्यक कार्रवाई कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---