सोशल संवाद/बड़बिल/(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र से सटे झारखंड के नोवामुंडी प्रखंड के बराइबुरू स्थित टाटा स्टील संचालित विजय टू आयरन ओरस माइंस जो लीज समाप्त होने के कारण विगत 9 महिने से बंद था,बंद माइंस को खुलवाने के लिए जनप्रतिनिधियों सहित झारखंड मजदूर यूनियन के राज्य सरकार से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक पत्राचार भी करने का काम किया।

ये भी पढे : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न, डीजल कीमतों पर आंदोलन की चेतावनी
कानुनी प्रक्रियाओं के बाद पुनः बंद पड़े खादान के बीते दिनो खबर मिलने के बाद क्षेत्रो मे खुशी की लहर फैल गई। माइंड खुलने को लेकर बीते दिनो झारखंड मजदूर युनियन बराइबुरू इकाई के तत्वावधान मे तितली घाट ग्राम मे एक बैठक कर ग्रामीणों को खादान खुलने की जानकारी दी गई।बैठक के माध्यम से टाटा स्टील कंपनी प्रबंधन,झारखंड सरकारी एवं केंद्रीय मंत्रालय के द्वारा प्रयास के लिए धन्यवाद दिया गया।इस बैठक मे झारखंड मजदूर युनियन के दीनबंधु पात्रो,दुलाल चंपिया,मधु सिंधू,सुखराम सिंधू,बागी चंपिया,भूतपूर्व विधायक म़गल सिंह बोबोगा,नेता-मंगलसोरेन,सुशील बरला सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुऐ










