---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

झारखंड फ़ोटोग्राफ़िक एसोसिएशन सेंट्रल की समीक्षा बैठक संपन्न, आगामी इमेजिंग एक्सपो को और बेहतर बनाने पर मंथन

By Riya Kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: झारखंड फ़ोटोग्राफ़िक एसोसिएशन सेंट्रल (JPAC) द्वारा आयोजित सफलतम 6th इमेजिंग एक्सपो 2026 की समीक्षा बैठक झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटल मर्करी रेसीडेंसी के सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की 17 जिला इकाइयों में से 9 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढे : जमशेदपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बैठक के दौरान सभी जिलों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य पदाधिकारियों ने हाल ही में आयोजित इमेजिंग एक्सपो की सफलता, व्यवस्थाओं और विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आयोजन के दौरान सामने आई कमियों और चुनौतियों की समीक्षा करते हुए आगामी एक्सपो को और अधिक सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से संगठन के अध्यक्ष श्री बापी घोषाल उपस्थित नहीं हो सके। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सी.के. पंडित, पूर्व महासचिव अभिमन्यु जी, JPAC के उपाध्यक्ष शिवराम गुप्ता, महासचिव उपेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा तथा एक्सपो कमेटी के सदस्य बिरजू जी, यश प्रजापति एवं अर्जुन मंचासीन रहे।

मंचासीन पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों का विस्तार से जवाब दिया और संगठन की गतिविधियों, एक्सपो आयोजन तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही सभी ने JPAC को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन किया, जिसके साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---