Dr Abhishek Child Care

जमशेदपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के रविवार को जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्वी सिंहभूम जिले के संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बाबूलाल मरांडी का स्वागत जमशेदपुर परिसदन में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में किया गया।

यह भी पढे : स्टीम ब्लोइंग 3 से, साकची में सुनाई देगी जेट इंजन जैसी आवाज

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। परिसदन परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारों से गूंज उठा।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी नेताओं के बीच चर्चा हुई।

बाबूलाल मरांडी का यह दौरा पूर्वी सिंहभूम जिले में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला और पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator