---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

श्रमिकों का होगा निबंधन बनेगा हेल्पलाइन सेंटर

By Riya Kumari

Published :

Follow
श्रमिकों का होगा निबंधन बनेगा हेल्पलाइन सेंटर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और योजना एवं विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को राज्य के श्रमिकों का निबंधन कर उनके लिए हेल्पलाइन सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढे : झटकाः झारखंड में बस का किराया 18 प्रतिशत बढ़ा

सीएम ने राज्य में असंगठित, निर्माण एवं प्रवासी श्रमिकों का अपडेटेड डाटा शीघ्र तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने अगले तीन माह के भीतर देश के किस राज्य में हमारे कितने श्रमिक क्या काम कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी पोर्टल में रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिक निबंधन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। विभाग को कैंपलगाकर श्रमिकों का पोर्टल के माध्यम से निबंधन कराने का निर्देश दिया। ताकि उनके साथ कोई समस्या होने पर राज्य सरकार उनकी त्वरित मदद कर सके। कहा कि मनरेगा योजना के श्रमिकों का भी निबंधन हो। बैठक में विभागीय मंत्री और कई अधिकारी मौजूद थे।

आईटीआई अपग्रेड कर प्लेसमेंट की व्यवस्था करें

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) एवं अन्य प्रशिक्षण संस्थानों को अपग्रेड और उनकी मांग एवं भविष्य की जरूरतों के अनुसार कोर्स डिजाइन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर जिले के एक आईटीआई को मॉडल बनाएं। इसकी ग्रेडिंग भी कराएं और हाई वैल्यू कृषि कोर्स को भी चालू कराएं।

श्रमिकों को मिले सेफ्टी किट, ड्रेस कोड बनाएं

सीएम ने श्रमिकों के लिए सेफ्टी किट, जूता, हेलमेट, ग्लब्स की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। कहा कि श्रमिकों को सेफ्टी किट के लिए दुकान चिन्हित कराते हुए सभी उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। ड्रेस कोड हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

विभाग की टीम श्रमिक पड़ाव का निर्माण कराए

सीएम ने कहा कि विभाग की टीम श्रमिक प्वाइंट चिन्हित करें। वहां शेड बनाएं। अधिकारियों ने अवगत कराया कि बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की कार्ययोजना के तहत श्रमिक पड़ावों को श्रमिक चौक सह सुविधा केन्द्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

जबलपुर-पुणे में जाना झारखंडियों का हाल

सीएम ने आईटीआई धनबाद के पासआउट व जबलपुर में कार्यरत सूरज कुमार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उनका कुशलक्षेम जाना। सूरज ने बताया कि उन्हें 70 हजार रुपए सैलरी मिल रही है। वहां उनके अलावा झारखंड के तीन और लोग काम कर रहे हैं। सीएम ने पुणे में कार्यरत अनिमा कुमारी से भी बातचीत की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---