---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

रोहिणी सेक्टर-24 में विकास कार्यों का निरीक्षण, शेष निर्माण कार्य जल्द होंगे पूरे : जय भगवान यादव

By Riya Kumari

Published :

Follow
रोहिणी सेक्टर-24 में विकास कार्यों का निरीक्षण, शेष निर्माण कार्य जल्द होंगे पूरे : जय भगवान यादव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने शुक्रवार को बेगमपुर वार्ड-27 के अंतर्गत रोहिणी सेक्टर-24, पॉकेट-16 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में निर्मित गलियों की गुणवत्ता, निर्माण मानकों और कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

यह भी पढे : कार्यस्थल हादसे में पैर गंवाने वाले श्रमिक को 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर का दिया आश्वासन

निरीक्षण के दौरान जय भगवान यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में चल रहे शेष विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि अधिकांश गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बाकी कार्य भी जल्द समाप्त कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सड़क, गलियों, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

जय भगवान यादव ने क्षेत्र के विकास में सहयोग देने वाले आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें जनसेवा और विकास कार्यों को नई गति देने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम बजट, सांसद निधि और अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।

जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta और सांसद Yogender Chandolia के मार्गदर्शन एवं सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी कई जनहितकारी परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने भी विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। जय भगवान यादव ने कहा, “जहां जनता का साथ, वहां विकास की बात”, और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---